शिक्षा विभाग के संकुल बैठक में सभी उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान, विभागीय प्रगति की हुई समीक्षा,स्कूलों में बेहतर परिवेश पर जोर

शिक्षा विभाग के संकुल बैठक में सभी उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान, विभागीय प्रगति की हुई समीक्षा,स्कूलों में बेहतर परिवेश पर जोर

samacharvani.com
0

 


राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी न्यूज़) 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनीराम यादव एवं राजपुर के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी जे.आर. नागदेव के निर्देश पर आज शनिवार को संकुल स्तरीय विभागीय कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन संकुल-केन्द्र. सिधमा में  हायर सेकेण्डरी स्कूल कैंपस में किया गया। बैठक में सभी विभागीय कार्य को बिन्दुवार जैसे - UDise इंट्री, MBUकार्य, प्रशस्त एप्प, VSK उपस्थिति , एक पेड़ माँ के नाम,, कार्य इत्यादि विभागीय निर्देश, SMVR पर विस्तृत चर्चा किया गया, तथा अपूर्ण इंद्री के बारे में कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया। जिला कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे मिशन आचार्य का विस्तृत चर्चा किया गया तया सभी संस्था को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु आग्रह किया गया।





 राज्य शासन द्वारा निर्देशित कार्य को संचालित संचालित करने करने को कहा गया। 

विभागीय समीक्षा पश्चात् श्री विजय कुमार बकला संकुल प्राचार्य सिथमा द्वारा श्री संजय कुमार श्रीवास्तव (राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त) व्याख्याता को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् श्री सुरेन्द्र कुमार प्रधान पाठक द्वारा श्री रमेश गुप्ता (शिक्षा दूत) एवं श्री कमला प्रसाद प्रधान पाठक द्वारा श्रीमती अश्विनी यादव (शिक्षा दूत) का पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई । 






बैठक पश्चात  सभी शिक्षण को संकुल की ओर से जलपान कराया गया। इस बैठक में संकुल सिधमा के सभी शिक्षक प्रधान पाठक कमला प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी ,श्रीमती एकता जायसवाल, श्रीमती अंशु पटेल, दीपक प्रसाद, कमलेश सिन्हा,  बृजलाल राही,  लोकनाथ पैकरा, श्रीमती सुषमा बारी, श्रीमती रानू वर्मा, अनिल तिवारी,आशीष गुप्ता, श्री गणेश प्रसाद, पियर सिंह, संदीप जयसवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, विकास सिन्हा इत्यादि शिक्षकों ने बैठक में भाग लिया। सभी ने विभागीय कार्य को समय पर पूर्ण करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता श्री विजय कुमार बकला संकुल प्राचार्य सिधमा तथा संचालन श्री चंचल कुमार जांगड़े संकुल समन्वयक सिधमा द्वारा किया गया।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)