करम परब हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक-चिंतामणि महाराज

करम परब हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक-चिंतामणि महाराज

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर।शंकरगढ़ 

(समाचारवाणी) 

 सरगुजा आंचल का लोक पर्व कर्म आज पूरे पारंपरिक तरीके से विधि विधान के साथ ग्रामीण अंचल में मनाया गया जिसमें कर्म देव की पूजा अर्चना के साथ मंदार की थाप पर नृत्य करते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम,सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने सामूहिक करमा उत्सव, लोधी शंकरगढ़ में शिरकत की और ग्रामीणों के साथ लोक पर्व के आयोजन में अपना योगदान दिया।

अतिथियों ने ग्राम लोधी ब्लॉक शंकरगढ़, जिला बलरामपुर में  सरना प्रार्थना सभा समिति द्वारा आयोजित विशाल करम परब कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में अंचल के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।







इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम , सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज , प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी श्री राजेंद्र भगत , जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ श्रीमती चिंतामणि भगत , पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री शिवशंकर मरावी , जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती बसंती भगत , सरना प्रार्थना सभा समिति के अध्यक्ष श्री मिटकु भगत  सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।






अतिथियों ने कहा कि करम परब हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है।उन्होंने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।








एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)