आमंत्रण पत्र को लेकर पार्षद विश्वास गुप्ता ने उठाए सवाल, कहा—सरकारी आयोजन में राजनीतिक दल विशेष को प्राथमिकता देना उचित नहीं

आमंत्रण पत्र को लेकर पार्षद विश्वास गुप्ता ने उठाए सवाल, कहा—सरकारी आयोजन में राजनीतिक दल विशेष को प्राथमिकता देना उचित नहीं

samacharvani.com
0





राजपुर। बलरामपुर 

समाचारवाणी 

सरगुजा ओलंपिक के राजपुर में आयोजित होने वाले समापन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र को लेकर पार्षद विश्वास गुप्ता ने सवाल उठाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र जारी किया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरगुजा ओलंपिक जैसे सार्वजनिक आयोजन को प्रशासनिक कार्यक्रम के बजाय  राजनीतिक कार्यक्रम का स्वरूप दिया जा रहा है।

पार्षद विश्वास गुप्ता ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं से जुड़ा सार्वजनिक आयोजन है। ऐसे कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में केवल एक दल से जुड़े लोगों को अतिथि बनाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि यदि शासकीय आयोजन में राजनीतिक दल विशेष से जुड़े लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी, तो इससे प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

विश्वास गुप्ता ने कहा कि सरकारी आयोजन में राजनीतिक दल विशेष को प्राथमिकता देना लोकतांत्रिक परंपराओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के अनुरूप नहीं है। प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के आमंत्रण और प्रोटोकॉल में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए क्या व्यवस्था निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को राजनीति से अलग रखते हुए सरगुजा ओलंपिक का आयोजन होना चाहिए। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान मिलना चाहिए।पार्षद ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में शासकीय आयोजनों के आमंत्रण पत्र तैयार करते समय निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक स्थान दिया जाए, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि या वर्ग की उपेक्षा की स्थिति निर्मित न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)