राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
वनमंडलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक कुमार वाजयेपी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र राजपुर, अंतर्गत दिनांक 25.09.2026 को वन भ्रमण के दौरान वनकक्ष क्रमांक पी.-2844 बीट लाऊ वन भूमि में जॉनडियर ट्रेक्टर मॉडल 5105 सोल्ड वाहन से वन भूमि रकबा 01 हेक्टेयर में चार बजे अवैध रूप से जोत कोड़ कर अतिक्रमण करते पाये जाने पर जॉनडियर ट्रेक्टर मॉडल 5105 सोल्ड वाहन, अनुमानित मूल्य लगभग = 500000.00 रु./- (शब्दों में पांच लाख रूपये मात्र /-) (2) कल्टीवेटर यंत्र, अनुमानित मूल्य लगभग = 7000.00 रु./- (शब्दों में सात हजार रूपये मात्र /-) को जप्ती की कार्यवाही करते हुये वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22024/03 Date - 25.09.2026 पंजीबद्ध किया गया।
वन भूमि रकबा 01 हेक्टेयर में अवैध रूप से जुताई कर अतिक्रमण किये जा रहे जॉनडियर 5105 सोल्ड वाहन एवं कल्टीवेटर यंत्र 01 नग के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा-33 ट्रेक्टर मॉडल (1) क एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा-33 (1) ग के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
प्रकरण में संलिप्त गिरफ्तार आरोपीगणों के गहन पूछताछ की जा रही है। वाहन जप्ती प्रकरण में श्री अजय वर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी राजपुर, श्री अमृत प्रताप सिंह, उप वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक राजपुर, श्रीमती रजिंता मिंज, वनपाल परिसर - दक्षिण अलखडीहा, श्री राजकुमार सिंह, वनपाल परिसर-उत्तर अलखडीहा, श्री पुनीत कुमार सिंह, वनरक्षक परिसर-राजपुर, श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, वनरक्षक परिसर दुप्पी, श्री संजीव कुमार सिंह, वनरक्षक परिसर अतौरी पश्चिम, श्री धनंजय वनरक्षक, परिसर-लाऊ का सराहनीय योगदान रहा।


