राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी श्री जे आर.नागदेव एवं बीआरसी अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत संकुल केन्द्र सिधमा में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें संकुल सिधमा से चयनित बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के लिए लंच का व्यवस्था किया गया था। प्रतियोगिता में चयनित कर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, तथा शेष बच्चों को भी सांत्वना पुरुस्कार देकर उसका उत्साहवर्धन किया गया।
इस कार्यक्रम में जज के रूप से संकुल प्राचार्य श्री विजय कुमार बकला ,प्रधान पाठक श्री सुरेन्द्र कुमार, समन्वयक श्री चंचल जांगड़े,व्याख्याता श्री संजय श्रीवास्तव, श्री दीपक प्रसाद, श्रीमती रानू वर्मा, प्रधान पाठक श्रीमती एकता जायसवाल,श्रीमती अश्विनी यादव, श्री आशीष गुप्ता,जामदोहर स्कूल से श्रीमति अंशु पटेल एवं बदौली से श्री हिमांशु श्रीवास्तव मौजूद थे।
इन सभी शिक्षको द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामना प्रदान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में, विशेष योगदान दिया। इस कार्यक्रम संचालन श्री चंचल कुमार जांगड़े समन्वयक सिधमा द्वारा किया गया।
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में राजपुर ब्लॉक के सिधमा क्षेत्र से प्राथमिक शाला सिधमा,अखोरा खुर्द,माध्यमिक शाला बदोली, दर्रीपारा,जामदोहर, जवाखंड,सिधमा सहित आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कल ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए संकुल प्राचार्य श्री बाकला ने कहा कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को एक बेहतर परिवेश देकर हम उनके आने वाले भविष्य के लिए उनकी रुचि और कल के अनुसार प्रतिभा को निखार रहे हैं। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि बच्चों ने ग्रामीण जीवन स्वच्छता संदेश, सेवा संकल्प पर्यावरण, जल संरक्षण,प्रकृति, विद्यालय परिवेश के साथ ग्राम जीवन को अपनी तूलिका से उकेरा। भाषण प्रतियोगिता में अभिव्यक्तियों को शब्द दिए। प्राचार्य, संकुल समन्वयक प्रधान पाठक, शिक्षक शिक्षकों ने प्रतिभागी बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया और आने वाली हर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उनका मार्ग प्रशस्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में मिडल स्कूल बदौली से खुश्बू एवं चित्रकला में प्राथमिक शाला दर्रीपारा से रौशनी पैकरा को प्रथम पुरस्कार एवं सभी स्कूल के प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
Samachar vani news desk ambikapur













