अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर में सयानो के सम्मान और चौपाल का आयोजन जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा मन की बात का श्रवण और संवाद का कार्यक्रम आम जन के बीच मे किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरनिगम की महापौर मंजूषा भगत के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का यह संस्करण मोदी से के जन्मदिन और उनके 25 वर्ष के सेवा और संकल्प के लिए समर्पित किया गया था, जिस में मुख्यातिथि मंजूषा भगत द्वारा झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले सयानो को सम्मानित किया।
इसके साथ ही चौपाल गोठ का भी आयोजन किया गया जिस के माध्यम से महापौर जी द्वारा विष्णुदेव और मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेषित किया गया साथ ही चौपाल गोठ के माध्यम से आमजन की समस्या को सुनते हुए निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम की संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि सभी वर्गों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में युवा और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है प्रधानमंत्री जी के मन की बात के प्रत्येक संस्करण युवा पीढ़ी और महिलाओं के लिए संदेश वाहक जिससे उन्हें कुछ नया करने और प्रेरणादायक होता है
आगे संबोधित करते हुए उन्होंने का युवा को कहा कि अच्छी पढ़ाई करने वाले मेघावी टॉपर बच्चों को में ओर से प्रोत्शाहन राशि प्रदान की जाती है आप भी कैरियर बढ़ाने के लिए आगे बढिये और अध्ययन और पढ़ाई के लिए मेघावी बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होने दी जाएगी मैं हमेशा बच्चों के सहयोग के लिए तत्पर हूँ।
कार्यक्रम को संबोधित करते जिला झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक रविन्द्र गुप्त भारती ने कहा मन की बात का सामूहिक श्रवण और संवाद के माध्यम से प्रत्येक महीने एक निश्चित झुग्गी-झोपड़ी बहुल क्षेत्र में हम चौपाल गोठ के माध्यम से जनता के बीच उपस्थित होते हैं इसका मुख्य उद्देश्य मन की बात के श्रवण के साथ-साथ ग्रामीण से संवाद करना और उनके सुख-दुख को समझना होता है जिसके माध्यम से वहां उपस्थित सैकड़ो युवा,महिलाओं की जो भी परेशानियां जानना और निवारण करना होता है, साथ ही आम जन से वार्तालाप और युवाओं को प्रोत्साहन और सहयोग इनका उद्देश्य है
कार्यक्रम को नगर निगम की पाषर्द अनिता रविन्द्र गुप्त "भारती" और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग,अनिल तिवारी जी ने भी किया साथ ही अभार व्यक्त जगदीश जायसवाल ने किया
कार्यक्रम में सत्कार अतिथि के रुप मे आदरणीय हरमिंदर सिंह छाबड़ा,राजकुमार सिंह, निर्भय सिंह,भाजपा नगर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सरस्वती यादव,अनुज सिंह, नरेश शर्मा,प्रभुनारायण सिंह, जय सिंह, जगदीश जायसवाल,रमेश कश्यप, लक्ष्मी सिंह, हेमा कंसारी, मुन्ना सिंह राजमणिया यादव धर्म भाई यादव एकादशी या रामबली कलावती जीराबाई गुलेरी जी संजय सिंह के साथ आमजन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई








