बरियों।राजपुर
(समाचारवाणी)
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों में आशीर्वाद के दिया जलाया गया।
दीप प्रज्वलित करने में जनप्रतिनिधिगण मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र जायसवाल, ग्राम पंचायत बारियों के सरपंच श्री रविशंकर टेकाम,अन्य ग्रामवासी तथा अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियो के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़कर सहभागिता दिखाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया गया।



