राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने राजपुर विकासखंड में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया ।
इन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह, उमंग और खेल भावना देखते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।










