सूरजपुर।अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा रंगमंच के डोम में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्ज्वलित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम स्थल पर बनाई गई विशाल रंगोली सूरजपुर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को खूबसूरती से प्रदर्शित कर रही थी। इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा।













