राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोपालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने महिलाओं, नागरिकों को सम्बोधित किया ।
विधायक और अतिथियों ने इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ नेवता भोज किया तथा उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर जानकारी ली। बच्चों के साथ समय बिताकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विनय भगत , जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल , जिला पंचायत
सदस्य रवि मराबी, वरिष्ठ नेता अनिल दुबे,संतोष तिवारी, अनिल तिवारी , मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, विकासखंड परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकागण, पालकगण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।






