न्यौता भोजन में शामिल हुए स्कूली बच्चे, लिया सहभोज का आनंद

न्यौता भोजन में शामिल हुए स्कूली बच्चे, लिया सहभोज का आनंद

samacharvani.com
0

 वैवाहिक वर्षगांठ पर बच्चों को न्यौता, एक अभिनव पहल 



राजपुर (बलरामपुर) 

बलरामपुर जिले के विकास खंड राजपुर के माध्यमिक और प्राथमिक शाला गोपालपुर में भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिकला भगत और प्रधान पाठक श्री दुबे प्रसाद के द्वारा अपने 35 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "न्योता भोजन" का आयोजन कराया गया।

 इस न्यौता भोज में गोपालपुर प्राथमिक शाला के 55 बच्चे और मिडिल स्कूल के 121 बच्चे  न्योता भोजन में उपस्थित रहे। बच्चों को  खीर, पूड़ी, बूंदी, अंगूर, चावल दाल, सब्जी और पापड़ का ताजा भोजन  बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्री अनिल कुमार दुबे ने  गया। न्योता भोजन के दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्री अनिल दुबे, बीईओ राजपुर श्री आदित्य पाटनवार और सरपंच गोपालपुर के साथ सभी शिक्षकों को भी न्योता भोजन में आमंत्रित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार और स्कूली शिक्षकों के द्वारा दम्पति को न्योता भोजन के लिए पुष्पगच्छ भेंट कर धन्यवाद और शुभकामनाएं दी गई। सभी स्कूली बच्चे स्वादिष्ट भोजन और शिक्षकों का दुलार, परिवार का प्यार भरा व्यवहार से काफी खुश हुए। ज्ञातव्य है कि जिले में स्कूली बच्चों को संस्कार और आत्मीय संबंध विकसित करने न्यौता भोज की शुरुआत की गई है,और राजपुर विकासखण्ड में खंड शिक्षा अधिकारी श्री पटनवार ने सभी आम जनों को इसके लिए प्रोत्साहित किया है।। मंडल अध्यक्ष श्री अनिल कुमार दुबे ने न्यौता भोजन को राजपुर अंचल में एक सकारात्मक शुरुआत बताते हुए इस नई पहल की सराहना की।




Samachar Vani news desk 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)