पुरातात्विक स्थल कोठी पत्थर में शिवरात्रि मेला संपन्न

पुरातात्विक स्थल कोठी पत्थर में शिवरात्रि मेला संपन्न

samacharvani.com
0

सभी देवालयों में गूंजा हर हर महादेव 




राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी न्यूज़ 




आज महाशिवरात्रि के अवसर पर राजपुर कोठी पत्थर सहित सभी शिव मंदिर दीवालियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और क्षेत्रवासियों ने पूरी श्रद्धा के साथ शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। शंकरगढ़ के बेलसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज मेले जैसा माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। अंचल में शिवपुर धाम, सिलफिली शिव मंदिर, भदार शिव मंदिर ,परसा पानी शिव मंदिर, बाटी डांड शिव मंदिर सहित सभी प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की गई। ग्राम ओकरा कोठी पत्थर में पुरातात्विक स्थल के आसपास के गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। ओंकारेश्वर मंदिर आयोजन समिति द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। ओकरा से राजपुर होते हुए गेउर नदी में जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अंचल की महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिवर्ष की तरह महाशिवरात्रि के अवसर पर कोठी पत्थर में आज शिवरात्रि मेला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए ।दूर दराज के अंचल से आए श्रद्धालुओं ने यहां पर पूजा अर्चना की ।अखंड कीर्तन रामायण और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए ।यहां पर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।ओंकारेश्वर शिव मंदिर में प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर मेरा लगता है और पुरातात्विक महत्व के इस केंद्र में आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विविध धार्मिक आयोजन के साथ संपन्न इस कार्यक्रम के आयोजको ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की थी, और स्थानीय प्रशासन ने भी शिवरात्रि मेला को देखते हुए आवश्यक प्रबंध किए थे।


 कार्यक्रम में पहुंची सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने पूजा अर्चना के साथ क्षेत्र वासियों से मुलाकात की और इन्होंने प्राचीन संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को आगे बढ़ाने और मेला स्थल पर आवश्यक प्रबंध हेतु पहल करने का आश्श्वासन दिया।इस अवसर पर शिवरात्रि मेला समिति अध्यक्ष श्रीमति अनील पुहुप, कपिल कौशिक ,दशाऊ दास, सुरेन्द्र कुमार शांडिल्य, जीतन राम, श्रीमति सतनी दास, शिवलाल मरावी, ने सक्रिय भूमिका निभाई।

महाशिवरात्रि मेला में आयोजन समिति से प्रदीप जायसवाल, धरम सिंह, देवशरण राम, महेन्द्र अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता, दसरथ दास, संतोष कुमार, शंकर अग्रवाल, संजय गोयल, आनंद मसीह,भोलाशंकर, सुरेश, कृष्णा, लक्ष्मण, आदि मौजूद रहे।



Samachar Vani news desk, surguja 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)