सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की आम सभा आयोजित
अंबिकापुर (समाचारवाणी न्यूज़)
भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी एवं समाज के भवन निर्माण के संबंध में चर्चा एवं निर्णय हेतु सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की आम सभा दिनांक 01 मई 2024 को भगवान परशु राम मंदिर स्थल पर समाज के अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता तथा समाज के संरक्षक आर.एन. अवस्थी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित की गई।
सभा का संचालन कर रहे समाज के सचिव विकास पाण्डेय द्वारा उपस्थित सभी पदधिकारियों को उनके विचार सुझाव के लिये बारी-बारी से आमंत्रित किया गया समाज के सलाहकार मण्डल के सदस्य जयराम मिश्र ने सभी प्रान्तों के विप्र बन्धुओं को इसमें सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया समाज के संयोजक श्री आलोक दुबे ने कहा कि किसी भी प्रान्त की हो वह सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज से जुड़ा हुआ है फिर भी जो लोग इसमें सम्मिलित नही हो पाये है उन्हे जोड़ने का प्रयास किया जावे। साथ ही सभी लाग को परिवार सहित शोभा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है। समाज के संयोजक द्वितेन्द्र मिश्रा ने भगवान परशु राम जन्मोउत्सव भव्य रूप में मनाने के लिये चल रही तैयारी पर संतोष व्यक्त किया संयोजक राजेश तिवारी द्वारा इस कार्यक्रम को भव्यर्ता एवं ऐतिहासिक बनाने के लिये जोर दिया गया। संरक्षक एवं विशिष्ठ अतिथि आर.एन. अवस्थी द्वारा भी इस कार्यक्रम के लिये शुभकामनाएँ दी गयी। समाज के उपाध्यक्ष चन्दसेन तिवारी द्वारा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया उपाध्यक्ष सुजीत चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम की तैयारी सुनियोजित ढग से किये जाने पर खुशी जाहिर की गई। उपाध्यक्ष श्रीनिवास आयन्गर द्वारा इस कार्यक्रम को पुरा सहयोग एंव समय देने की बात कही गई। महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती वसुधा तिवारी ने कहा कि हम लोग घर-घर जाकर बहनों माताओं को आमत्रण दे रहे है, हमारी संख्या इस बार ज़्यादा रहेगी। श्रीमती स्मिता तिवारी ने कहा शोभा यात्रा में सभी लोग परिवार सहित आएं जिससे हमारी संख्या अधिक हो ।साथ ही सभी लोग से मासिक , वार्षिक सहयोग राशि अनिवार्य रूप से दिये जाने का आग्रह किया गया ।
समाजकल्याण और सभी विप्र बंधुओं को जोड़ने पर सहमति
समाज के संरक्षक श्री सत्येन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में सभी ब्राह्मण का जोडने की बात रखी। इन्होंने ब्राह्मण समाज को संगठित किया जाने एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शहर के विप्र बांधों को शामिल करने के लिए सुझाव रखा और आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे।समाज के विशेष आमंत्रित सदस्य राजीव पाठक द्वारा शोभा यात्रा को भव्य बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। अजय तिवारी विशेष आमंत्रित सदस्य द्वारा भी अपना सुझाव रखा गया। समाज के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने वर्ष 2023 के मासिक सहयोग के लिये सभी विप्र जनो से आग्रह करते हुयेसमाज को प्राप्त होने वाले सहयोग ,सदस्या राशि का मिलान रजिस्टर एवं रसीदबुक से किये जाने हेतु समिति बनाने का आग्रह किया गया,जिससे प्राप्त राशि एवं व्यय राशि की पारदर्शिता क्राश चेक के माध्यम से हो सके समाज के विशेष आमत्रित सदस्य के. पी. दीक्षित ने शोभा यात्रा का प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुये ड्रेसकोड अनिवार्य रूप से लागू करने की बात कही। विशेष आमत्रित सदस्य सतीश तिवारी (एल.आई.सी) द्वारा आयोजन में स्लोगन एवं अन्य समाग्रियों के परीक्षण उपरांत ही बैनर , होडिंग लगाने ही बात कही गई। युवा समिति के अध्यक्ष दीपक मिश्रा द्वाराआयोजन पर अपने विचार रखते हुये तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकरी दी गई।
सभी सदस्यों ने रखे सुझाव
युवासमिति के संयोजक विनोद तिवारी द्वारा बताया गया कि नमना क्षेत्र के सभी वार्डो मेंआमंत्रण पत्र वितरण का कार्य घर-घर जाकर किया जा रहा है। आयोजन के प्रति विप्र जनो का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। आमत्रित सदस्य एस. के. शुक्ला द्वारासुझाव दिया गया कि प्रत्येक सदस्य से प्रतिमाह 200 रूपये सहयोग राशि ली जाये तथा परशुराम मंदिर में सप्ताह में एक दिन 'भण्डारा का आयोजन किया जावे ।
वार्ड प्रभारियों द्वारा वार्ड में शोभा यात्रा के लिये की जा रही तैयारी के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया ।इस क्रम में गांधीनगर से पुष्पपेन्द्र मिश्रा, मन्टूपाठक ,वसुंधरा विहार से द्वारिका पाठक, राजेश त्रिपाठी, केनाबांध से रिषी पाण्डेय, शिवधारीकॉलानी प्रतापपुर नाका से मनोज मिश्रा, महावीर वार्ड से अजय तिवारी, दर्रीपारा से कृष्णानंद तिवारी ,मायापुर से अशोक पाण्डेय ,पटेलपारा से धर्मेन्द्र दुबे ,द्वारा विस्तारपूर्वक तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया। युवा समिति दर्रीपारा से अभिमन्युपाण्डेय द्वारा युवाओं की भावना के अनुरूप शोभा यात्रा हेतु अपना सुझाव एवं प्रस्ताव रखा गया। आमसभा में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ वृजेश पाण्डेय के उपस्थित होने पर सभी ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत अभिनंदन किया। समाज के सलाहकार मण्डल के सदस्य श्री श्रीष मिश्रा द्वारा रामगढ पर उनके द्वारा लिखी पुस्तक पर उनका भी अभिनंदन किया गया आम सभा में प्राप्त प्रस्ताव / सुझाव केसंबंध में समाज के अध्यक्ष कौशलेना पाण्डेय ने विस्तार से चर्चा कर सहमति व्यक्त करते हुये भगवान परशुराम शोभा यात्रा एवं मंदिर निर्माण के संबंध में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुये बताया की शोभा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनानेहेतु प्रत्येक कार्य के लिये पृथक पृथक समिति बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जावेगी। साथ ही सहयोग एवं सदस्या राशि का मिलान रजिस्टर से किये जाने।हेतु भी समिति का गठन किया जायेगा। पूर्व में निर्माण समिति गठन की जानकारी दी गई।वर्ष 2022 एवं 2023 में समाज के सदस्यों से प्राप्त सहयोग राशि / सदस्यता राशि तथा व्यय के संबंध में अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष शोभा यात्रा के पश्चात् होने वाले बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर दिया गया है। पुनः सभी के जानकारी के लिये वर्ष 2022 एवं 2023 में हुवे आय व्यय का विवरण प्रस्तुत गया।
आभार प्रदर्शन मनोज तिवारी सह सचिव द्वारा किया गया। आम सभा में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला समिति की संरक्षक डॉ इति चतुवेर्दी ,परशुराम मंदिर के पुजारी महेन्द्र उपाध्याय, सत्येन्द्र पाडेंय ,सतीश तिवारी, बच्चु तिवारी, अनुज दुबे, सह सचिव मनोज तिवारी, प्रेमचन्द्र तिवारी (लड्डु) स्थल प्रभारी दीनानाथ तिवारी, महेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानंद पाण्डेय, डॉ निर्मल पाण्डेय, जयप्रकाश चौबे, चन्द्रभूषण मिश्रा, सुनील तिवारी, विश्वजीत भारद्वाज, राहुल शुक्ला, मधु शर्मा ज्योति द्विवेदी, अनुभा डबराल, अरूण चौबे, रमेश पाण्डेय, अजीत तिवारी, सुरेन्द्र चौबे, संजय पाण्डेय ,रमेश तिवारी, प्रमोद दुबे, अशं पाण्डेय ,हर्ष पाण्डेय आदि बड़ी विप्र जन सम्मिलित हुए।
Samachar Vani news desk, ambikapur




