बीमार बच्चों का इलाज़ न करने पर दो स्टाफ नर्स निलंबित

बीमार बच्चों का इलाज़ न करने पर दो स्टाफ नर्स निलंबित

samacharvani.com
0
राजपुर (बलरामपुर) समाचारवाणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में आदिवासी छात्रावास की बालिकाओं और छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था कलेक्टर बलरामपुर ने उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की दो स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि शाम को छात्रावास में रहने वाले चार बच्चों के तबीयत खराब होने पर अस्पताल में इलाज के लिए लाया था जहां पर उचित इलाज न होने और गलत व्यवहार के कारण नागरिकों में असंतोष उपज रहा था। इसके बाद बलरामपुर कलेक्टर श्रीआरएक्काने ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो स्टाफ नर्सो को आज निलंबित कर दिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य सुविधा लचर हुई है, और आए दिन मरीज से सही व्यवहार और चिकित्सा न होने की शिकायतें भी आती रही है राजपुर अंचल का यह प्रमुख सामुदायिक केंद्र रेफरल अस्पताल है ,जिसमें पर्याप्त स्टाफ के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन से नागरिकों ने मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)