![]() |
राजपुर (बलरामपुर) समाचार वाणी
राजपुर खंड शिक्षा कार्यालय में आज दोपहर 11:00 बजे से विशेष पेंशन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पेंशन एवं सवत्वों के भुगतान संबंधी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार ने कहा है कि सभी सेवानिवृत शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर दस्तावेज के साथ राजपुर खंड शिक्षा कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में सभी स्वत्वों के भुगतान , पेंशन के भुगतान एवं पेंशन में भी संगति और अन्य कोई परेशानी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करेंगे और उनका स्थल पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।


