राजपुर
(समाचारवाणी)
आज नागरिकों की मांग पर जर्जर सड़क की सुधार करने के लिए एन.एच.के अधिकारियों की निर्देश पर मुख्य मार्ग में मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। राजपुर मुख्य मार्ग के व्यवसायी और वार्ड पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सड़क सुधार नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी थी।नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने कल आंदोलन कार्यों से मिलकर सड़क सुधार का आश्वासन दिया, और आज राजपुर नगर के मुख्य मार्ग में पोस्ट ऑफिस के पास सड़क मरम्मत और डामरीकरण का काम किया गया।
आज वार्ड के निवासी,राजन त्रिपाठी, युवा और व्यवसायी वर्ग ने अपने सामने खड़े होकर सड़क का मरम्मत की करने की शुरुआत की। राजपुर इलाके से नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अंबिकापुर से राजपुर बलरामपुर मार्ग में पूरे सड़क का डामरीकरण कार्य और पैच रिपेयर शीघ्र कराया जाए। इस मार्ग में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण और उड़ते धूल के कारण आम नागरिक स्कूली बच्चों पर खतरा मंडराता रहा है।दिनों दिन सड़कों की बदहाल स्थिति पर नागरिकों ने संघर्ष शुरू किया है।



