दोहरे हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र कार्यवाही शुरू

दोहरे हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र कार्यवाही शुरू

samacharvani.com
0





 सूरजपुर 

(समाचारवाणी)

 सूरजपुर में थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या करने, पुलिस वालों पर गर्म तेल डालने,और कार चढ़ाने के आरोपी कुलदीप साहू के सूरजपुर में स्थित अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी  गई है।

भारी पुलिस बल के साथ आज सुबह से ही आरोपी के लगभग आधा दर्जन मकान और निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिका सूरजपुर द्वारा इसके पूर्व मुख्य आरोपी के परिवार द्वारा किए गए अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया था।प्रशासन द्वारा गोपनीय रूप से अवैध निर्माण जमीदोज करने की कार्यवाही हेतु तैयारी की जा रही थी।आज तड़के सुबह ही राजस्व अमला,पुलिस,नगर पालिका कर्मचारी के साथ जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।इससे पहले परिवार जनों को एवं संपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।आज बुलडोजर चलाने की कार्यवाही के बाद मौके पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। इससे पूर्व कई संगठनों द्वारा आरोपियों के अवैध संपत्तियों की जांच कर बुलडोजर चलाने की मांग भी की गई थी।



इन जगहों पर है आरोपी कुलदीप परिवार की जमीन

राजस्व सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का पुराना बस स्टैंड के पीछे वार्ड क्रमांक-7 में सवा दो डिसमिल जमीन का पट्टा है, जबकि 60 डिसमिल जमीन में मकान और चारदीवारी का अवैध निर्माण किया गया है।

कुलदीप साहू के रिंग रोड मानपुर में 37 डिसमिल, मानपुर मोहल्ले में 25 डिसमिल, वार्ड क्रमांक कब्रिस्तान मोहल्ला में 25 डिसमिल और ग्राम तिलसिवां में 25 डिसमिल भूमि है, जहां बुलडोजर चलाने  के पूर्व नोटिस चस्पा किया गया है।



(Samachar vani news, Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)