राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न, किया ख़ुशी का इज़हार

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न, किया ख़ुशी का इज़हार

samacharvani.com
0




राजपुर

(समाचारवाणी)

बलरामपुर जिले के राजपुर में  श्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी ने मिठाई बाट कर एवं पटाखा फोड़ कर उत्सव मनाया गया।सामरी विधायक  श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नितिन नवीन को  बधाई  दीं एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की।







 इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष जाहिर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे भाजपा पार्टी में युवा नेतृत्व के साथ संगठन के मजबूती के लिए नई शुरुआत बताया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव , जिला महामंत्री संजय सिंह , जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह , जनपद अध्यक्ष विनय भगत , उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल , विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी , संतोष पाण्डेय , उदय यादव , अनिल तिवारी , मंडल के महामंत्री संतोष तिवारी,उदय यादव, नगर पंचायत के पार्षद, पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)