बलरामपुर
(समाचारवाणी)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम राजपुर तहसीलदार कावेरी मुख़र्जी को ज्ञापन सौंप कर कई समिति में टोकन काटने के नाम पर अवैध वसूली की जाँच कर और किसानों के टोकन नहीं कट पाने के समाधान हेतु मांग कर किसान हित में सभी समितियां में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग रखी है। राजपुर तहसीलदार कावेरी मुखर्जी ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु पहल करने का आश्वासन दिया है।
इन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई समितियों में टोकन काटने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें है। इसके अतिरिक्त कई समितियों जिनमें स्थानीय स्तर पर धंधापुर समिति में 290, राजपुर समिति,बरियों समिति में 237 किसानो का टोकन नही कट पाया है और धान नही खरीदी जा रही है।
ज्ञापन में इन्होंने लिखा है कि किसान समितियों का चक्कर लगा रहें है, और गत वर्ष की तुलना में धान खरीदी भी नही की गई है आय दिन किसानो को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिन किसानो ने समितियों से ऋण ले रखा है उन्हे भी टोकन नही प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त धान क्रय करने की समयावधि करीब आ चुकी है समय पर किसानो को टोकन न मिलने से आने वाले समय में उन्हे बिचौलियों का शिकार होना पड़ेगा और औने पौने दाम पर धान की बिक्री करनी पड़ेगी। क्षेत्र के किसान परेशान हैं।
अतः निवेदन है कि जिन किसानो का अब तक टोकन नही दिया गया है उन्हे टोकन जारी किया जावे तथा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाकर किसानो का धान क्रय करने हेतु समुचित पहल की जावे।
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता अधिवक्ता,राम बिहारी यादव, पार्षद राहुल भारती विजय सिंह उमेश यादव मेघनाथ टेकाम नेतराम,जयप्रकाश, तेज कुमार, विक्रम यादव एवं अन्य किसान उपस्थित थे।



