अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के भाजपा किसान मोर्चा में दो बार अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुन्नालाल चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति से बलरामपुर जिले के सभी समर्थकों में उत्साह है।इनके राजपुर निवास पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष का इजहार किया।
बता दें कि बलरामपुर जिलों में जिला अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए श्री मुन्ना लाल चौधरी किसानों के हित के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं। एक जुझारू किसान नेता के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार, भाजपा संगठन एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री सांसद, विधायक सहित बलरामपुर जिले के सभी पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे सरकार और संगठन के साथ मिलकर सौंप गए दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक और पूरी ईमानदारी से करेंगे और प्रदेश के सभी किसानों के हित के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। भाजपा संगठन की मजबूती में हमेशा उनका योगदान बना रहेगा।



