सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, महिला इकाई का गठन, श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी महिला इकाई की संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, महिला इकाई का गठन, श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी महिला इकाई की संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

samacharvani.com
0


सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, महिला इकाई का गठन.




अंबिकापुर।

(समाचारवाणी) 

सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें संगठन की महिला इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। सर्वसम्मति से भटगांव विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी को महिला इकाई का संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया।



महिला इकाई में उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती देवकी त्रिपाठी एवं श्रीमती ज्योति द्विवेदी, सचिव के रूप में श्रीमती शशिकला तिवारी, श्रीमती ममता तिवारी एवं श्रीमती नीलम शर्मा, सहसचिव के रूप में श्रीमती बीना दुबे, अल्पना मिश्रा, स्मिता तिवारी एवं प्रियंका चौबे को दायित्व सौंपा गया। वहीं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका शुक्ला, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना शुक्ला, मीडिया प्रभारी श्रीमती अलका मिश्रा तथा संरक्षक के रूप में श्रीमती किरण मिश्रा एवं श्रीमती जयंति तिवारी को नियुक्त किया गया।



बैठक के दौरान शहर के वरिष्ठ विप्र बंधुओं एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में सर्वश्री प्रेमकुमार शर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी, डॉ. डी. एन. द्विवेदी,श्रीमती चंदा शुक्ला, श्रीमती लीलावती पाण्डेय तथा वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशन शर्मा,अनंगपाल दीक्षित, सुरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, अजय नारायण पाण्डेय,नंदकेश्वर पाण्डेय, विजय शुक्ला, केदार पाठक, डी.के. पाण्डेय को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमकुमार शर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मार्गदर्शक समाज रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का दायित्व केवल अपने समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समूचे समाज को सही दिशा देना भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक मूल्यों में आ रही गिरावट और विभिन्न प्रकार की विकृतियों को दूर करने के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। इसके लिए ब्राह्मण समाज को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को जागरूक करना होगा। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।






वहीं हरिशंकर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक सनातन धर्म की रक्षा और उसके मूल्यों का संरक्षण प्रभावी ढंग से नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को स्मरण करते हुए समाज में नैतिकता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में जो भी विकृतियां समय के साथ उत्पन्न हुई हैं, उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी भी ब्राह्मण समाज की है। सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ सनातन धर्म को मजबूत बनाने की दिशा में संगठित होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।







कार्यक्रम को सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने संबोधित किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.बी. तिवारी ने की। इस दौरान नवनियुक्त महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन श्रीमति शशिकला तिवारी द्वारा किया गया।

बैठक में रविंद्र तिवारी, अभिषेक शर्मा, सत्येंद्र तिवारी,देवेश शुक्ला, श्रीश मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, अतुल त्रिपाठी, बच्चू तिवारी,, मंगल पाण्डेय, राजनारायण द्विवेदी, मीना शुक्ला,वसुधा तिवारी, रेणुका शुक्ला, ममता दुबे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।










(Samachar vani news.. Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)