राजपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर के मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 343 पर नाली की ऊंचाई अधिक होने से परेशान नागरिकों, दुकानदारों ने आज नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह के नेतृत्व में राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर नाली की ऊंचाई तीन दिनों के अंदर काम करने की मांग की है। नाली की ऊंचाई कम नहीं होने की स्थिति में नागरिकों ने चक्का जाम का निर्णय लिया है।
राजपुर के नागरिकों ने नाली की ऊंचाई 50 सेंटीमीटर कम करने के साथ सड़क के दोनों और नागरिकों की सुविधा अनुसार ऊंचाई रखना और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने, नगर सीमा में निर्धारित गति सीमा रखना, और सर्वसम्मति से सड़क और नाली तकनीकी गुणवत्तापूर्ण बनाने,आम नागरिकों के सुविधा अनुसार करने की मांग रखी है।
नागरिकों ने कहा है कि नाली की ऊंचाई अधिक होने से जहां व्यवसाय प्रभावित होगा वहीं पर बारिश के दिनों में घर के सामने अपनी कचरा पानी संग्रहण होने से गंदगी होगी और जल निकास की समस्या बनी रहेगी। ऊंची नाली होने से मुख्य मार्ग में दुकानदारों की काफी क्षति होगी वहीं खरीदारों ग्राहकों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नाली ऊंची होने से बीमारी को भी अस्पताल पहुंचने में परेशानी होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के को बैठक में आमंत्रित किया गया था लेकिन नहीं उपलब्ध होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्राइवेट कंसलटेंट से ले आउट करने की जगह अधिकारियों की मौजूदगी में नाली निर्माण और सड़क निर्माण जन सुविधा का अनुरूप किया जाए अन्यथा नागरिक चक्का जाम एवं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



