बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज सीसी रोड एवं सड़क भूमि पूजन कार्यक्रम राजपुर तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय के पास आयोजित था, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार के नहीं आने से विधायक ने आपत्ति जताई।कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील कार्यालय पहुंची समरी विधायक उद्देश्य्वरी पैकरा ने जब ग्रामीणों की भीड़ और भटकते लोगों को देखा तो उन्होंने कुछ किसानों से बात की। कई किसानों ने कहा कि वह नामांतरण, बटवारा, जमीन के भौतिक सत्यापन,राजस्व समस्या, हितग्राहियों की समस्या और डीमार्केशन,प्राकृतिकआपदा के निराकरण हेतु भटक रहे हैं, समाधान नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई माह से तहसील कार्यालय आ रहे हैं, और तहसील और एसडीएम कार्यालय में उनका समाधान समय पर नहीं किया जा रहा है।विधायक ने राजपुर तहसीलदार से जवाब तलब कर राजस्व मामलों के लंबित होने, ग्रामीणों के काम न होने पर सवाल किये और शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिया।
ग्रामीणों से चर्चा के उपरांत नाराज विधायक ने अधिकारियों से पक्ष जानना चाहा।लेकिन वहां एसडीएम के मौजूद नहीं होने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और बलरामपुर कलेक्टर से मोबाइल पर बात कर इन्होंने तत्काल उचित कार्यवाही की मांग रखी।इन्होंने कहा कि बुलाने पर भी एसडीएम ने आने से मेरी मर्ज़ी कहकर मना कर दिया।इन्होंने राजपुर एसडीएम. देवेंद्र प्रधान को तत्काल 24 घंटे के अंदर हटाने को कहा।इन्होंने कहा कि यदि एसडीएम. को नहीं हटाया गया तो पूरे कार्यकर्त्ता के साथ वे कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगी।कार्यकर्त्ता,समर्थकों ने एसडीएम के विरोध में नारेबाजी की।कार्यक्रम में बुलाने के बाद नहीं आने से भाजपा कार्यकर्त्ता ने विरोध प्रदर्शित कर नारेबाजी की ।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, विनय भगत जनपद अध्यक्ष, आकाश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष, धरम सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष, सतीश सिंह, बदरू गुप्ता, राजेश यादव सहित भाजपा, युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता,ग्रामीण, नगरवासी मौजूद रहे।


