राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
राजपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान (बस स्टैंड के समीप) पर एक भ्रामक पम्पलेट चस्पा किया गया पाया गया है, जिसमें अत्यंत कम ब्याज दर (2% वार्षिक) पर ₹1 लाख से ₹5 लाख तक का लोन बिना किसी फाइल चार्ज एवं गारंटी के देने का दावा किया गया है। उक्त पम्पलेट में एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क कर क्यूआर कोड द्वारा राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
यह जानकारी आम जनता के लिए सावधानीपूर्वक अवगत कराने हेतु जारी की जाती है कि इस प्रकार के पम्पलेट एवं प्रस्ताव प्रायः ठगी (Fraud) के माध्यम होते हैं। ठग पहले आकर्षक ऑफर देकर विश्वास में लेते हैं और फिर प्रोसेसिंग शुल्क/रजिस्ट्रेशन/बीमा आदि के नाम पर ऑनलाइन भुगतान करवाकर धोखाधड़ी करते हैं।
बलरामपुर पुलिस ने आज इस सम्बन्ध में आज आम जनों के लिए अपील ज़ारी कर संभावित फ्रॉड से बचने कुछ प्रमुख सावधानी बरतने की अपील की।
जनता से अपील एवं सावधानियां:
• किसी भी अनजान व्यक्ति/संस्था द्वारा दिए गए लोन ऑफर पर तुरंत विश्वास न करें।
• क्यूआर कोड या किसी लिंक के माध्यम से अग्रिम राशि (Processing Fee) जमा करने से बचें।
• केवल मान्यता प्राप्त बैंक/वित्तीय संस्थानों से ही ऋण लें।
• अत्यधिक कम ब्याज दर, बिना गारंटी और बिना दस्तावेज के लोन देने के दावे प्रायः फर्जी होते हैं।
• किसी भी प्रकार की शंका होने पर निकटतम पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।
राजपुर पुलिस नेआज विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे पम्पलेट के माध्यम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति आर्थिक ठगी का शिकार हो सकता है, अतः सतर्क रहें एवं दूसरों को भी जागरूक करें।
(Samachar vani news, ambikapur)


