शिक्षा के साथ आधारभूत संरचना विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित :विधायक उद्देश्वरी पैकरा

शिक्षा के साथ आधारभूत संरचना विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित :विधायक उद्देश्वरी पैकरा

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी) 

आज विकासखण्ड राजपुर मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से शासकीय महाविद्यालय राजपुर में महाविद्यालय पहुंच मार्ग हेतु सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए कहा कि राजपुर अंचल के सभी समस्याओं के निराकरण हेतु हुए तेजी से प्रयास कर रही हैं और शिक्षा के साथ आधारभूत संरचना विकास के लिए भाजपा सरकार  संकल्पित है।

सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने इस अवसर पर कहा कि यह निर्माण कार्य न केवल महाविद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाएगा, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन के लिए सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करेगा। क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ज्ञात हो कि राजपुर महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने लंबे समय से इस मार्ग की मांग की थी। जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने भी पूर्व में इस मार्ग हेतु मांग रखी थी।जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।




इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय सिंह ,  जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष धरम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल, संतोष पाण्डेय,सतीश सिंह मण्डल महामंत्री संतोष तिवारी, महेंद्र गुप्ता पार्षद, राजेश यादव सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

विधायक ने उपस्थित जनों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से  राजपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगी ।



 जब एसडीएम. पर विधायक हुईं नाराज..

ग्रामीणों की शिकायत और राजस्व मामलों के समाधान नहीं होने पर विधायक ने तहसीलदार कावेरी मुख़र्जी से कारण पूछा और सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।एसडीएम को बुलाने पर नहींआने से नाराज़ विधायक ने कलेक्टर बलरामपुर से मोबाइल पर बात करते हुए 24 घंटे में राजपुर एसडीएम को हटाने को कहा। कार्यवाही नहीं होने पर विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)