अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी विप्र महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शोभायात्रा में अनुशासित एवं गरिमामय तरीके से भाग लेने का आग्रह किया गया। महिला इकाई द्वारा विशेष रूप से यह अपील की गई कि शोभायात्रा के दौरान शहर की स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाए, जिससे समाज का सकारात्मक संदेश जनमानस तक पहुंचे। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक विप्र महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, वसुधा तिवारी, माधुरी दुबे, अल्पना मिश्रा, स्मिता तिवारी, बिना दुबे, पिंकु दुबे, अनुभा डबराल, अल्का मिश्रा, नीलम शर्मा, शशि कला तिवारी, किरण मिश्रा, देवकी त्रिपाठी नीतू तिवारी, तारा पांडे, रेणुका शुक्ला, मधु त्रिपाठी, अनीता शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सहभागिता की।
(Editor -Sushma surendra tiwari )


