सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, भगवान परशुराम जन्मोत्सव की निकलेगी भव्य शोभायात्रा
अंबिकापुर
सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक समाज के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी की अध्यक्षता में सभी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा 19 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे दुर्गा मंदिर परिसर से निकलेगी, शोभायात्रा के स्वरुप पर विस्तृत चर्चा हुई ।सभी तैयारियों की समीक्षा कर उपस्थित सदस्यों को कार्य भार सौंपा गया।
शोभायात्रा सुव्यवस्थित दो पंक्तियों में निकलेगी । किसी भी प्रकार का अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए सभी को सहयोग करने की बात वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कही गई।
शोभायात्रा के दौरान सभी विप्र समाज के लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। कोई भी डिस्पोजल समान सड़क पर नहीं फेकेंगे। सभी डिस्पोजल को डस्टबिन में ही डालेंगे।
डीजे की ध्वनि मर्यादित रहेगी, जिससे स्वस्ति वाचन और भजन कीर्तन प्रभावित न हो।सम्मान समारोह के लिए उम्मीदवार संयोजक श्री द्वितेंद्र मिश्र के पास 14/4/26 तक नाम भेज सकते हैं।अखंड रामायण के लिए कुछ सदस्य मदद करने के लिए होंगे।
सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज एवं संभागीय ब्राह्मण सभा सदस्यों द्वारा अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जी की जयंती कार्यक्रम की भव्यता और पारम्परिक विधि से पूजा अर्चना, अखंड रामायण, समस्त धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन, सम्मान समारोह, ध्वनि, ध्वज, एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था, शोभायात्रा भ्रमण, संचालन, मंदिर निर्माण, सहयोग राशि सहित अन्य ज़रूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने नगर एवं सरगुजा जिले के सभी ब्लॉक, ग्राम इकाई से इस अवसर पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में महिला संगठन एवं युवा संगठन के सदस्य से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। सभी प्रकोष्ठ से आवश्यक विमर्श किया गया। समाज के सचिव श्री विनोद तिवारी ने सभी तैयारियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम को वरिष्ठ सदस्य श्री आलोक दुबे, श्री रविन्द्र तिवारी, ने सम्बोधित कर आवश्यक सुझाव देते हुए सभी विप्र बन्धुओं की एकजुटता और सक्रिय सहयोग हेतु आग्रह किया।












